विधायक राजेंद्र मीणा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण, पशु चिकित्सालय भवन का किया शिलान्यास

Mar 14, 2026 - 19:40
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण, पशु चिकित्सालय भवन का किया शिलान्यास

महुवा / अवधेश अवस्थी 

महुवा विधानसभा क्षेत्र के ऊंकरूंद वधोलखेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

कार्यक्रम के तहत विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम धोलखेड़ा में गांव के पंच पटेल और ग्रामीण की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत मुख्यालय ऊंकरूंद में   पंच-पटेलों और ग्रामीणों की मौजूदगी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (लगभग 41 लाख रुपए की लागत) का लोकार्पण किया गया तथा पशु चिकित्सालय भवन (लगभग 47 लाख रुपए की लागत) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और पशुपालकों को सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका संकल्प लगातार जारी है और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की किसी प्रकार से कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

इस मौके पर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा, मंडावर अस्पताल पीएमओ डॉक्टर नरसी राम मीणा, पूर्व सरपंच राम सिंह मीणा , समाजसेवी रामफूल पटेल, राजेश ऊंकरूंद, पवन ऊंकरूंद, रघुवीर मेम्बर, गजराज ऊंकरूंद, वकील ऊंकरूंद, जगदीश, नंदलाल मीणा, , रोशन टहलड़ी, सतीश नौरंगपुरा, खुशीराम राजगढ़ ,नीरज ऊंकरूंद सहित गांव के पंच पटेल सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................