उपखंड प्रशासन टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा,8 घरेलू सिलेंडर किए जब्त

Mar 14, 2026 - 19:42
 0
उपखंड प्रशासन टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा,8 घरेलू सिलेंडर किए जब्त

तखतगढ़ / बरकत खा 

उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार मय टीम ने शनिवार को तखतगढ़ गैस सर्विस एंजेसी पर पहुंचक उपभोक्ताओं से सिलेंडरों की आपूर्ति का फिडबेक लिया।सर्विस ने मौके पर उपभोक्ताओं से बातचीत में जानकारी आई कि तीन-चार दिनों से सर्वर से बुकिंग नही होनी की शिकायत आई।जिला कलेक्टर से गठीत टीम ने तखतगढ़ नगर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर छापा  मारा।उप तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल वDSO ROजितेन्द्रसिंह ने नगर के बलाना मार्ग आरजे 57नॉनवेज रेस्टोरेंट पर 2घरेलू सिलेंडर व भट्टी जब्त की। इसी  प्रकार, रोडवेज बस स्टेण्ड से अभिषेक मिष्ठान  प्रतिष्ठान पर 2घरेलू सिलेंडर,श्री निम्बेश्वर महादेव कोल्ड ड्रींक से 2सिलेंडर,राकेश कोल्ड ड्रींक से 2 सिलेंडर पकड़े।पकड़े गए घरेलू सिलेंडरों से खाना पकाने व नाश्ता बनाते समय किए जब्त।नगर में प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के दौरान उप तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल के फोन करने के बाद  पुलिस जाब्ता पहुंचा।
प्रबंधक दलपतसिंह ने कहा-'तीन दिनों से घर- घर सिलेंडरों के वितरण की सप्लाई बंद होने से उपभोक्ता उमड़े है। तखतगढ़ में SDOकालूराम कुम्हार मय टीम ने गैस सर्विस के गोदाम पहुंचकर जांचा सिलेंडरों का स्टॉक जांचा ।गोदाम SDOकुम्हार को सुबह का स्टॉक433पर मिला। जबकि 360सिलेंडरों की एक गाड़ी आने से स्टॉक 793 हुआ।प्रतिदिन साढ़े तीन की खपत के अनुसार दो दिनों तक सिलेंडरों की नही कमी आएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................