वीरगांव में मातृशक्ति के हाथों विधायक राजेंद्र मीणा ने 80 लाख के विकास कार्यों का कराया शिलान्यास व लोकार्पण

Mar 14, 2026 - 19:49
 0
वीरगांव में मातृशक्ति के हाथों विधायक राजेंद्र मीणा ने 80 लाख के विकास कार्यों का कराया शिलान्यास व लोकार्पण

महुवा / अवधेश अवस्थी 

 महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वीरगांव में विकास को नई दिशा देते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ  पंच-पटेलों,  एवं ग्रामवासियों की मौजूदगी में लगभग 80 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करवाया। विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा मातृशक्ति के हाथों शिलान्यास और लोकार्पण कराने पर ग्रामीणों सहित आम जन ने इस प्रकार के कार्य करने की विधायक की प्रशंसा की है। 

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने ने कहां की यह मेरा सौभाग्य है कि मातृशक्ति के साथ आप सबके सहयोग से राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में मुझे भेजने का कार्य आप द्वारा किया गया है जिसके चलते आज क्षेत्र का विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जा रही है । 

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि मुख्य आबादी क्षेत्र में सी.सी. सड़क निर्माण, परीत बाबा आश्रम से वीरगांव होलिका चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य तथा अन्य संपर्क सड़कों के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान वीरगांव के ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र मीणा  का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों का स्नेह और सम्मान देखकर विधायक भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र के समग्र विकास का हमारा संकल्प लगातार जारी है। विधायक राजेंद्र  मीणा ने कहा कि ग्रामवासियों का विश्वास और प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसी के बल पर क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण माता बहनो सहित गांव के पंच पटेल ग्रामीणजन जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................