महेश आचार्य को बनाया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संघ का निर्धन सहायता दौसा जिलाध्यक्ष

Oct 30, 2020 - 03:59
 0
महेश आचार्य को बनाया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संघ का निर्धन सहायता दौसा जिलाध्यक्ष

दौसा

 महवा 29 अक्टूबर  उपखंड मुख्यालय मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध जानकी नाथ मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की  जिलाध्यक्ष  दिनेशकुमार  पाराशर की अध्यक्षता में मिंटिंग  आयोजित हुई।

       इस मीटिंग में ब्राह्मण समाज की एकता, सामाजिक शिक्षा के उन्नयन,समाज के साथ अन्य वर्गों द्वारा की जा रही ज्यादतियों पर विचार विमर्श किया गया।

        तदोपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज  जोशी एवं संस्थापक महोदय  ईशान निर्मल  के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ रामसहाय शर्मा की अनुशंषा पर जिलाध्यक्ष दिनेशकुमार  पाराशर एवं जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती निशा नागर जी ने महुआ निवासी पंडित महेश आचार्य को जिलाध्यक्ष निर्धन सहायता प्रकोष्ठ, श्रीमती रेखा शर्मा को जिलाध्यक्ष महिला विधि प्रकोष्ठ, श्रीमती मिथलेश शर्मा को जिलाध्यक्ष महिला संजीवनी प्रकोष्ठ एवं  सतीश शास्त्री को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत कर सात दिवस में कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिये।

     मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान करते हुए  राम सहाय शर्मा राष्ट्रीय महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठराजेश पाखर प्रदेश सचिव, दिनेश पाराशर जी जिलाध्यक्ष, श्रीमती निशा नागर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठघनश्याम जी जोशी जिला महामंत्रीराकेश  शर्मा जिला कोषाध्यक्ष,   राजकुमार  अवस्थी जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठश्रीमती साधना आचार्य वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठरविकुमार शर्मा जिला मिडिया प्रभारी, श्रीमती मिथलेश शर्मा तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महवा,   ने   हर्ष व्यक्त किया।

अवधेश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................