एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Mar 14, 2026 - 19:47
 0
एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

तखतगढ़ / बरकत खा 

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रत्नू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका चौहान द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा स्वयंसेवकों को शिविर के नियमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिविर की थीम “मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” रखी गई है। इसी के अंतर्गत विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता के महत्व तथा साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों को एनएसएस की शपथ दिलाई गई। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा सार्वजनिक पार्क एवं विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण उत्साह एवं देशभक्ति से भर गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ साथी भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................