कोकिलावन से लौटते समय स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल युवक की आठ दिन बाद मौत

Jun 29, 2026 - 19:08
 0
कोकिलावन से लौटते समय स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल युवक की आठ दिन बाद मौत

कठूमर (दिनेश लेखी) कोकिलावन से दर्शन कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में घायल होने के आठ दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद से स्कॉर्पियो चालक फरार है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तसई निवासी बंटू पुत्र जतन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई राजवीर तथा पड़ोसी देशराज पुत्र रतन सिंह 20 जून, शनिवार की शाम को कोकिलावन, कोसीकलां (मथुरा) से दर्शन कर पैदल लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे कोसीकलां- कोकिलावन मार्ग पर शहीद की प्रतिमा के पास तेज रफ्तार यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राजवीर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों एवं देशराज ने घायल राजवीर को भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ। उपचार के बाद 28 जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजन उसे घर ले आए, लेकिन शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर तसई प्रशासक मुकेश सिंह चौहान कठूमर सीएचसी पहुंचे और आवश्यक प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई कराई। सूचना पर कोसीकलां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है