हज यात्रा पर रवाना होने से पूर्व अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर माजिद सलीम दंपति का इस्तकबाल

May 5, 2026 - 17:22
 0
हज यात्रा पर रवाना होने से पूर्व अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर माजिद सलीम दंपति का इस्तकबाल

बारां (राजस्थान) अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर एवं समाजसेवी माजिद सलीम और उनकी अहलिया शाहिस्ता सलीम के मुकद्दस हज सफर पर रवाना होने से पूर्व उनके निवास पर फूल-मालाओं से स्वागत कर हज की मुबारकबाद पेश कर दुआ की उनका सफर आसान फरमाए तथा हज के तमाम अरकान खैरियत के साथ मुकम्मल हों।

इस अवसर पर मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार की ओर से संरक्षक कैलाश शर्मा, पीसीसी सदस्य, संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर अली, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी सहित जगदीश खींची, पवन मेटल, अब्दुल हक हक्का भाई, डॉ. अब्दुल रशीद, डॉ. नासिर हुसैन (यूनानी), अब्दुल वहीद मुन्ना मास्टर, अब्दुल कलाम चिश्ती, मारूफ लाला और अरशद इकबाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे 

इस दोरान लोगों ने माजिद सलीम की समाज सेवा और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके लिए नेक दुआओं का इज़हार किया। ​अंत में, माजिद सलीम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ करने की बात कही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................