8 नए नगरपालिका भवनों के लिए 13.92 करोड़ रुपए का टैन्डर जारी; वैर सहित 8 निकायों में 21 महीने में पूरा होगा निर्माण

Sep 24, 2026 - 20:40
 0
8 नए नगरपालिका भवनों के लिए 13.92 करोड़ रुपए का टैन्डर जारी;  वैर सहित 8 निकायों में 21 महीने में पूरा होगा निर्माण

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर संभाग सहित प्रदेश के तीन जिलों के 8 नगर निकायों को जल्द ही नए नगरपालिका भवन मिलने जा रहे हैं। इन नए नगरपालिका भवनों के निर्माण के लिए 13.92 करोड़ रुपए का टैन्डर जारी किया गया है। परियोजना के तहत  प्रत्येक नगरपालिका भवन को औसतन 1.74 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 21 महीने की अवधि निर्धारित की गई है।

भरतपुर जिले की तीन निकाय शामिल 

परियोजना में भरतपुर जिले की वैर, नदबई और रुपवास नगरपालिका शामिल हैं‌। इसके अलावा संभाग के अन्य निकायों में भी नए नगरपालिका भवनों का निर्माण कराया जाएगा‌। परियोजना का उद्देश्य ‌नगर निकायों को बेहतर कार्यालय भवन उपलब्ध कराने के साथ -साथ आमजन से जुड़े कामकाज के लिए जरुरी सुविधाएं विकसित करना है‌। ‌
नए नगरपालिका भवन को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। भवन में आरसीसी स्ट्रक्चर, विट्रिफाइड और ग्रेनाइट टाइल्स, आधुनिक खिड़कियां, फाल्स सीलिंग और पेंटिंग का काम किया जाएगा। साथ ही सैनिटरी और प्लंबिंग व्यवस्था भी  विकसित की जाएगी।

परिसर में सड़क,पाथवे और बाउंड्री की भी व्यवस्था 

नगरपालिका भवन के परिसर को भी व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके लिए इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से सड़क और पाथवे बनाए जाएंगे। परिसर में बाउंड्री वॉल या फेसिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................