मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल अलवर रैफर
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित फाटक संख्या 146 पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि उसका छोटा भाई यादराम मीना फोन पर बात कर रहा था तभी विजयनगर नीमला के समीप रेलवे फाटक 146 पर मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहां से उसे गंभीर अवस्था मे अलवर रैफर कर दिया। डॉ. ब्रजेन्द्र मीना ने बताया कि नीमला गांव के समीप ट्रैन के चपेट में एक व्यक्ति आ गया था। जिसे राजगढ़ चिकित्सालय लाये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया।

