युवक का शव मिला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टेल्को पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। राहगीरों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
शिवाजी पार्क थाने के हेड कांस्टेबल रामन लाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टेल्को पुलिया के निकट मौके पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला ।
जांच करने पर युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान पवन (33) पुत्र महेंद्र, निवासी मसवासी, कोट कसिम के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के बड़े बाहरी चोट के निशान स्पष्ट रूप से नहीं मिले हैं। मृतक युवक का मैडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।