गोविंदगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने की गुरुओं की पूजा अर्चना ,भंडारों का हुआ आयोजन

Jul 10, 2025 - 12:31
Jul 10, 2025 - 13:48
 0
गोविंदगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने की गुरुओं की पूजा अर्चना ,भंडारों का हुआ आयोजन

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा कें पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा पर सावन आगमन के एक दिन पहले गुरु पूर्णिमा के रूप में यह पर्व मनाया गया। क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामगढ़ रोड स्थित हनुमान जी के तिबारे ,रामगढ़ रोड , सैमला मोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर प्याऊ लगाई गई। खेड़ापति हनुमान मंदिर पर अयोध्या से पधारे रामनारायण दास शास्त्री जी के शिष्यों के द्वारा गुरु की पूजा कर गुरुदक्षिणा दी गई।

विधायक सुखवंत सिंह के द्वारा प्रथमाचार्य श्री सद्‌गुरु धर्मचन्द्रदेव जी की 56वीं पुण्यतिथि एवं गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पहुच कर आशीर्वाद लिया और रामगढ़ रोड स्थित हनुमान जी के तिबारे पर भंडारे में पहुचकर प्रसाद ग्रहण किया।

गोविंदगढ़ कस्बे में गुरु पूर्णिमा का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । इस दिन यहां पर भंडारे ,प्याऊ आदि लगाई जाती हैं वहीं रेलवे स्टेशन पर विशेष प्याऊ लगाकर रेल से जा रहे यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................