कठूमर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह हुआ सम्पन्न
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति सभागार में राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित 14 मार्च से 19 मार्च तक स्वच्छता सप्ताह के तहत स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान की जानकारी दी और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओ के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का ग्राम पंचायत में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, नियमित साफ सफाई होगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा
इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश सैनी, योगेश स्टाफ ब्लॉक समन्वयक मनोज भारद्वाज, संघ विकास अधिकारी विष्णु बंसल, कृष्णकांत वर्मा, कैलाश जाटव, महेश शर्मा, शिवचरण मीणा, भगवान सहाय मीणा, जेटीए फूलसिंह चौधरी, ममता शर्मा, वीरेंद्र नरूका, मिन्ना खां सहित स्वच्छता क्लस्टर प्रभारी ने भाग लिया।