गोलाकाबास: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव- जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Apr 22, 2023 - 20:53
 0
गोलाकाबास: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव- जयकारों से गूंजा  क्षेत्र

 गोलाकाबास(अलवर)रितीक शर्मा

गोलाकाबास -सर्व ब्राह्मण समाज गोलाकाबास के तत्वाधान में भगवान परशुराम की विधि- विधान से पूजा अर्चना करते हुए बैंड बाजे तथा डीजे के साथ भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शनिवार कस्बे स्थित बालिका स्कूल के पास खेड़ा वाले बालाजी महाराज से कलश व शोभायात्रा प्रारंभ की गई। जिसमें क्षेत्र के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कराया गया।
जंहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  जन्मोत्सव पर पूरा क्षेत्र भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल झांकी में प्रभु परशुराम के जीवन की झलक दिखी।
 इस दौरान ग्रामीणों व विप्र बंधुओ ने श्रद्धालुओ को जगह जगह शीतल पेय पदार्थ पिलाया गया   व पुष्प वर्षा के साथ परशुराम के जयकारे लगाते हुए स्वागत सत्कार किया। डीजे की धुन व बैंडबाजे पर थिरकते समाज के युवा,बच्चे व महिलाएं चल रही थी। तथा समाज बंधुओ से प्रेम की डोर में हिल मिल कर रहने की खुशी का प्रतीत मानते हुए  एक दूसरे पर गुलाल व पुष्प बरसा  कर स्वागत सत्कार किया।
शोभायात्रा क्षेत्र भ्रमण के बाद पुन:मंदिर परिसर पहुंची। जंहा सैकड़ों श्रद्धालू व लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में गोलाकाबास के परिक्षेत्र बिरकड़ी पेमावाला,कानियावास,बल्देवगढ़,धीरोड़ा दफलपुरा,जाटावाला,सहित आसपास क्षेत्र सहित सैकड़ों श्रद्धालुओ ने भाग लिया।
इस दौरान लाडली शरण कौशिक, सियाराम पटेल,सत्यनारायण बागोरिया,छोटेलाल शर्मा, लोकेश भारद्वाज,रामवतार शर्मा,शंकर शर्मा,सुरेश प्रधान,लीलाराम गुरुजी,कल्याण सहाय प्रधान,योगेश भारद्वाज, रामलाल शर्मा,महेश पीओ, गणपत दडंग,राजेश रामुक़ा, पप्पू बंगार, राजू भारद्वाज, केदार जोशी,कैलाश चंद शर्मा, जितेंद्र तिवाड़ी, दामोदर अग्निहोत्री,रिंकू वाजपेयी, किरण धौंकडा, गिर्राज प्रसाद भिंडा,सुरेश शर्मा, रामदयाल गुरुजी,कौशल शर्मा,बजरंग लाल जोशी,हनुमान पीटीआई, जगदीश नारायण पत्रकार, हरीश भारद्वाज,आशीष शर्मा,राजेन्द्र शर्मा, नवीन,रामलाल,अवधेश,आशीष,दिनेश शर्मा सीताराम मास्टर बुर्जा,रमेश चंद मीना सर्व ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोग भी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................