नेत्र शिविर का 22 मार्च रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में होगा आयोजन

Mar 19, 2026 - 18:15
Mar 19, 2026 - 18:27
 0
नेत्र शिविर का 22 मार्च रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में होगा आयोजन

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नेत्र कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह डागुर एवं लायन्स हेल्थ केयर एंड रिसर्च सोसायटी के चेयरमैन रामनिवास गोयल ने संयुक्त बयान में बताया कि कस्वा वैर में अग्रवाल धर्मशाला (पुराना बाजार वैर) में 22 मार्च रविवार को हर बर्ष की भांति 37 वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति दौसा की स्वीकृति एवं आर्थिक सहयोग से लगाया जा रहा है। इस शिविर में 22 मार्च को प्रात: 9 से 1 बजे तक रोगियों की जांच व चिकित्सा की जाएगी एवं मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित रोगियों को बसों से मण्डावर ले जाकर सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लांयस आई हांस्पीटल सरावली मण्डावर में आंपरेशन के साथ लैंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा।

समिति के प्रचार मंत्री इजी.मोहित गोयल ने बताया कि सभी भर्ती हुए रोगियों को बसों द्वारा आना- जाना, आंपरेशन , लैंस, बिस्तर, भोजन (दूध- दलिया), चश्मा तथा घर पर प्रयोग हेतु दवाईयां आदि सभी कुछ नि:शुल्क देने की व्यवस्था रहेगी। इस शिविर की व्यवस्था में नेत्र कल्याण समिति की प्रबंध कार्य कारणी कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह डागुर, उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक डॉ .दिनेश चन्द गोयल, सचिव डॉ.पंकज गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश स्वर्णकार तथा अन्य सदस्यगण त्रिलोक चंद गोयल,छैलविहारी गोयल, संजय कुमार इंजी.मोहित गोयल लगे हुए हैं। इस शिविर की माकूल व्यवस्थाओं के लिए वैर अग्रवाल समाज अध्यक्ष पप्पू राम गुप्ता एवं कार्यकारणी के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यगण नेत्र शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। जनता से अपील है कि इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं। अध्यक्ष श्याम सिंह डागुर ने बताया कि नेत्रों का आंपरेशन कराने वाले सभी रोगी आधार कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य साथ लेकर आएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................