स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं के प्रचार हेतु जागरूकता शिविर 18 को

Feb 16, 2026 - 13:33
 0
स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं के प्रचार हेतु जागरूकता शिविर 18 को

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार स्थापना को बढ़ावा देने एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न ऋण एवं प्रोत्साहन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे होटल ईगल नेस्ट सारस चौराहा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक चन्द्र मोहन गुप्ता ने बताया कि शिविर में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति तथा विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एमएसएमई उद्यमों के प्रोत्साहन हेतु संचालित अन्य योजनाओं जैसे राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ओडीओपी नीति, राजस्थान एनएसएमई नीति, राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 
शिविर में विभिन्न बैंक अधिकारियों द्वारा बैंकिंग योजनाओं, ऋण प्रक्रिया एवं सब्सिडी संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे उद्यमियों को स्वरोजगार स्थापना में सहायता मिल सके। जिले के समस्त इच्छुक उद्यमियों, युवाओं एवं व्यवसायियों से आव्हान किया कि कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................