बस स्टैंड पर दिन दहाड़े फायरिंग, युवक घायल वर्चस्व की लड़ाई में वारदात कार से आए हमलावर

Mar 21, 2026 - 18:49
 0
बस स्टैंड पर दिन दहाड़े फायरिंग, युवक घायल वर्चस्व की लड़ाई में वारदात कार से आए  हमलावर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप थाना क्षेत्र खैरथल थाना क्षेत्र के ग्राम मातौर में शुक्रवार को बस स्टैंड पर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह बस स्टैंड पर साइड में खड़े थे, तभी अचानक कार में आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। एक गोली उनके पेट में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

घटना के बाद घायल को तत्काल खैरथल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार होकर ततारपुर चौराहे की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................