ईद मनाई धूमधाम से नमाज पढ़ कर की सभी के कुशल मंगल की कामना
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया। आस मौहम्मद ने बताया कि इस अवसर पर लपाला स्थित मस्जिद में मोलाना इकबाल खान हाजी छुट्टन खान हाजी लल्ली खान हाजी पोला खा शमशेर खान हनीफ खान बशारत खान बरकत खान आस मोहम्मद हमीदा खान खिल्लू का नसर खान शहरुन खान जाहुल खान सहित अन्य लोगों ने नमाज अता कर देशवासियों के कुशल मंगल और शांति की कामना की।