सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणगौर उत्सव
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पी सेक्टर, आज़ाद नगर स्थित मंदिर परिसर में गणगौर का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
ज्ञानवती पांडे ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर माता गणगौर की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि व दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, पारंपरिक गीतों और लोक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव का आनंद लिया गया।
मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही और भक्तिमय माहौल में सभी ने उत्सव का आनंद लिया। महिलाओं ने गणगौर माता की विधिवत पूजा कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र की कई महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस पारंपरिक उत्सव को मनाया।