पक्षियों को पीने के पानी को लगाए परिंडे, बलेश बोली- पक्षी मानव के मित्र
दौसा (विष्णु मित्तल) पर्यावरण प्रेमी बलेश पटेल पोसवाल एवं मीनाक्षी मीणा के द्वारा चलाए जा रहे परिंदे लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन बांदीकुई के बालाजी मंदिर परिसर पर परिंडे लगाए। साथ ही पक्षियों को बचाने के लिए अभियान को आगे बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर लिया। पर्यावरण प्रेमी श्री मती बलेश पटेल पोसवाल और मीनाक्षी मीणा ने कहा कि पक्षी मानव के मित्र है,जो पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं साथ ही पक्षी खेती की उपज बढ़ाने में कृषक के मददगार हैं,जो फसल, भूमि को हानि कारक कीट को नष्ट करते हैं। इस मौके पर सुशीला, धर्मेंद्र मौजूद रहेl