जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने अदा की ईद उल फितर की नमाज अमन चैन की मांगी दुआएं

Mar 21, 2026 - 19:55
 0
जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने अदा की ईद उल फितर की नमाज अमन चैन की मांगी दुआएं

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ क़स्बे के आस पास क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया । जामा मस्जिद में सुबह से अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली , जाहा मौलाना मोहम्मद उवैस रजा ने नमाज अदा करवाई , के बाद  मुस्लिम समाज द्वारा मौलाना मोहम्मद उवैस रजा को सदर दिन मोहम्मद सिलावट, गाव उपस्थित में मौलाना को उमराह के टिकट 90 हजार वह 40 हजार लिफाफा सौंपा, सभी नमाजियों ने देश और प्रदेश में अमन चैन खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी , नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारक बात दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया ईद के इस पावन अवसर पर तखतगढ़ क्षेत्र कोसेलाव, चाणोद नारोना, बांकली, जाणा,भी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की, हर जगह उत्साहपूर्वक माहौल देखने को मिला , त्योहार के चलते घर घर में मीठी सेवइयां ओर अन्य पकवान बनाए गए । वहीं बच्चों ईद को लेकर खांचा उत्साह देखने को मिला , बाजारों में भी रौनक बनी रहीं और लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर मुबारक बात दी , थानाधिकारी शैतान सिंह के निर्देशन पुलिस जाप्ता तैनात रहा जिससे पूरे क्षेत्र में  ईद का पूर्व शान्ति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ , ईद उल फितर का यह त्योहार हमें प्रेम त्याग और भाईचारे का संदेश देता है जो समाज में एकता और सद्भाव को ओर मजबूत करता है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................