ओटीपी से ही होगी गैस सिलेंडर बुकिंग, फर्जी बुकिंग पर लगाम; एजेंसी संचालक बोले-स्टॉक अपडेट करने में समस्या आएगी

Mar 22, 2026 - 07:59
 0
ओटीपी से ही होगी गैस सिलेंडर बुकिंग, फर्जी बुकिंग पर लगाम; एजेंसी संचालक बोले-स्टॉक अपडेट करने में समस्या आएगी

अलवर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग के समय ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करना होगा।

बिना ओटीपी सत्यापन के बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। उपभोक्ता यदि मोबाइल एप, तेल-गैस कंपनी की वेबसाइट या अन्य डिजिटल माध्यम से बुकिंग करते हैं, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए पुष्टि करना जरूरी होगा। वहीं फोन-पे, पेटीएम या अन्य यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से की गई बुकिंग भी ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही मान्य होगी।

 इसके अलावा गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय भी नया नियम लागू किया गया है। उपभोक्ता को डिलीवरी बॉय को डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) देना अनिवार्य होगा। इसके बिना सिलेंडर की डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। विभाग का कहना है कि यह व्यवस्था गैस की किल्लत, कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए लागू की गई है।

इससे केवल वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही गैस सिलेंडर की सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी। उधर, एलपीजी गैस एजेंसी संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि नई व्यवस्था से अब अगले दिन की डिलीवरी लेट हो रही है। अब 100 फीसदी ओटीपी जरूरी है। अगर टेक्नीकल खामी से एक सिलेंडर की ओटीपी भी नहीं मिला तो उस दिन का क्लॉज नहीं हो सकेगा। ऐसे में स्टॉक भी अपडेट नहीं होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है