बड़ौदामेव हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा: पत्थर से सिर कुचलकर की थी हत्या, पब्जी की लत और गुस्से से परिवार भी था परेशान

Sep 27, 2026 - 19:18
 0
बड़ौदामेव हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा: पत्थर से सिर कुचलकर की थी हत्या, पब्जी की लत और गुस्से से परिवार भी था परेशान

अलवर जिले के बड़ौदामेव पुलिस थाने के ठीक सामने तीन दिन पहले हुई सेकून खान(40) की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी हर्ष मूर्तिकार को लक्ष्मणगढ़ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गोविंदगढ़ थाना इंचार्ज धीरेंद्र सिंह और एसआईटी मामले की तफ्तीश में जुटी है।

जब आरोपी के पिता ने थाने पहुंचकर हत्या की वजह पूछी, तो हर्ष ने बिना किसी पछतावे के बेपरवाही से कहा- वह मेरे गुस्से के बीच आ गया था, मैंने उसे नहीं मारा।

घटना 24 सितंबर की है। गुरुवार सुबह 10 बजे थाने के सामने युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। बड़ा वास निवासी सेकून खान (40) पुत्र नसरू खान बाइक का टायर खरीदने बाजार आया था। अपने गांव के नूर मोहम्मद को बैंक में छोड़कर थाने के सामने से निकल रहा था। इसी दौरान हर्ष मूर्तिकार आया और बाइक सवार सेकून को नीचे गिरा दिया और उसके सिर पर सड़क पर पड़े पत्थर से हमला कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................