पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक विधायक दीपचंद खैरिया बोले—एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे
खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला परिषद एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक रविवार को जाटका रोड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बायोडाटा भी लिए गए।
बैठक में किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पीसीसी महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, किशनगढ़ बास ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, खैरथल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता एवं किसान नेता जसवंत यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विधानसभा प्रभारी देव कसाना ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि टिकट के लिए अनेक कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न कमेटियों के माध्यम से सर्वे करवाकर टिकट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि टिकट मिलने के बाद सभी लोग पार्टी हित में एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करें।
बैठक में संस्कार अग्रवाल, हाजी सुब्बा खां, नूर मोहम्मद हल्लू, किशनचंद, दशरथ राठौर, दीपक चौधरी, सतीश यादव, यादराम यादव, सुल्तान यादव, घीसाराम बढ़ाना, एडवोकेट सूरजभान भड़ाना, अजय चौधरी, नवीन खेरिया, सुनील सांवरिया, प्रदीप कुमार, नितिन यादव, जतिन लालवानी, सूरत खैरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

