बलुपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में दिखा उत्साह; गर्भवति महिलाओं की गोद भरवाई रस्म निभाई
तखतगढ़ (बरकत खान) समीपवर्ती बलुपुरा गांव में रविवार को 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों एवं सहायिकाओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन सेवा संदेश प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।
- गोद भराई की रस्म और पोषण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न केंद्रों की कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्म अदा कराई गई। इस अवसर पर बलुपुरा प्रशासनिक समिति के सदस्य प्रवीण सिंघल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना आंगनबाड़ी केंद्रों की सच्ची समाज सेवा है।
कार्यक्रम में बलुपुरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दारमी कुमारी, नया बलुपुरा कार्यकर्ता श्यामा देवी और बिठिया केंद्र की कार्यकर्ता जया सहित आंगनबाड़ी सहायिका, साथिन और गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

