जहाजपुर नवनिर्वाचित पालिका की पहली बोर्ड बैठक कल सोमवार को अलकेश वैष्णव की अध्यक्षता मे होगी आयोजित

Sep 27, 2026 - 14:37
 0
जहाजपुर नवनिर्वाचित पालिका की पहली बोर्ड बैठक कल सोमवार को अलकेश वैष्णव की अध्यक्षता  मे होगी आयोजित

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक सोमवार  को सुबह 11:15 बजे पालिका कार्यालय स्थित सभा भवन में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका जहाजपुर की अध्यक्ष अलकेश वैष्णव करेंगी। बैठक को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से सूचना जारी कर मंडल के सभी सदस्यों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

बैठक में शहर के विकास कार्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। जारी एजेंडे के अनुसार विकास कार्यों पर चर्चा, सफाई एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा, विभिन्न सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन तथा कार्यालय उपयोग के लिए वाहन खरीद के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, आषाढ़ी नवमी, मोहर्रम, ईद सहित अन्य त्योहारों के आयोजन को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं पालिका क्षेत्र के कार्यों के लिए वाहन खरीद का मुद्दा भी बैठक में रखा गया है।

नगर पालिका की यह बैठक शहर की व्यवस्थाओं और आगामी आयोजनों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब बैठक में इन प्रस्तावों पर पार्षदों की ओर से क्या सुझाव और निर्णय सामने आते हैं, इस पर नजर रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है