माली समाज का कॅरियर गाईडेन्स शिविर सम्पन्न; प्रतिभाओं को सफलता कठिन परिश्रम से ही मिलती है- माली

Sep 27, 2026 - 19:04
 0
माली समाज का कॅरियर गाईडेन्स शिविर सम्पन्न; प्रतिभाओं को सफलता कठिन परिश्रम से ही मिलती है- माली

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) अक्सर माली समाज की प्रतिभाओं को सही दिशा नहीं मिल पाने के कारण सही करियर का चुनाव नहीं कर पाते है। ऐसे में ऐसे शिविरों की उपयोगिता समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। यह विचार माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने व्यक्त किये। वे यहां पर पुर स्थित घाटी के बालाजी मंदिर प्रांगण में माली सैनी कर्मचारी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कॅरियर गाईडेन्स शिविर में मुख्य अतिथि के पद से बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मन में कुछ करने की इच्छा शक्ति प्रबल हो तो फिर कुछ भी असंभव नहीं है। माली ने प्रतिभागियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि सपने वो होते है, जो आपको सोने ना दें, सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना होता है।
माली सैनी अधिकारी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला ने कहा कि बच्चे सपने देखते है। उनके सपनों को पंख लगाने का काम शिक्षक व अभिभावक करते है। माली समाज के बच्चों को प्रशासनिक व प्रोफेशनल कोर्स के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी जोर देना चाहिए। 
माली सैनी अधिकारी कर्मचारी संस्थान के सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल ने बताया कि कॅरियर गाईडलाईन शिविर में समाज के विभिन्न तहसीलों एवं गांवों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही उन्हें कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा शिविर में अलग-अलग विषयों की जानकारी देने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए प्रशिक्षित किया। शिविर में हाल ही चयनित हुए तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का माला पहनाकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने कहा कि आने वाले माह में तृतीय श्रेणी शिक्षकों व अन्य विभागों में चयनित हुए कर्मचारियों का माली महासभा के बेनर तले इनका सम्मान किया जायेगा। गाईडेन्स शिविर में कर्मचारी संस्था के उपाध्यक्ष भेरूलाल माली, सुरेन्द्र माली, गोपाल माली, पिन्टू माली, सत्यनारायण माली, नंद लाल माली, बालूराम माली, शंकर लाल गोयल, मथुरालाल ढिबरिया सहित कई कर्मचारियों ने भी शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने कॅरियर चुनने के टिप्स दिये। 
इस अवसर पर सैकड़ों छात्र व छात्रायें सहित संस्था के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................