मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भरतपुर दौरा 28 को: बयाना के बिडयारी में विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Sep 27, 2026 - 19:01
 0
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का भरतपुर दौरा 28 को: बयाना के बिडयारी में विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 28 सितंबर को भरतपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बयाना उपखण्ड में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देंगे।

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 11:50 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बयाना पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे उपखण्ड बयाना की ग्राम पंचायत बिडयारी (नायरा पेट्रोल पंप के पास) पहुंचेंगे। वहां आयोजित मुख्य समारोह में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा के पश्चात दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:45 बजे वे हेलीकॉप्टर से खैरथल-तिजारा जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................