मंडावर में चेयरमैन अनीता मीणा और उपचेयरमैन भूपेश गोयल ने निकाली भव्य धन्यवाद रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा और साफा पहनाकर हुआ स्वागत

Sep 27, 2026 - 19:02
 0
मंडावर में चेयरमैन अनीता मीणा और उपचेयरमैन भूपेश गोयल ने निकाली भव्य धन्यवाद रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा और साफा पहनाकर हुआ स्वागत

महुवा (अवधेश अवस्थी) विधानसभा क्षेत्र की मंडावर नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड के गठन के बाद रविवार को पूरे मंडावर शहर ने एक ऐतिहासिक जन-आशीर्वाद रैली का नजारा देखा गया नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती अनीता मीणा और उपचेयरमैन भूपेश गोयल ने अपने कांग्रेस समर्थित पार्षदों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में विशाल धन्यवाद रैली निकालकर जनता का आभार जताया।

  • गांव मंडावर के हनुमान मंदिर से हुई रैली की शुरुआत

रैली की शुरुआत सुबह चेयरमैन अनीता मीना के निज आवास, गांव मंडावर से हुई। रविवार सुबह सभी कांग्रेस समर्थित पार्षद और समर्थक चेयरमैन के आवास पर एकत्रित हुए। वहां से सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में पैदल गांव के किले वाले हनुमान मंदिर पहुंचे, मत्था टेका और जीत का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ रैली ने निर्गुण मंदिर के लिए प्रस्थान किया। निर्गुण मंदिर में महंत सरयूदास महाराज ने चेयरमैन सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत पर आशीर्वाद और प्रसाद दिया।

  • बाजार में उमड़ा जनसैलाब

निर्गुण मंदिर से रैली अस्पताल रोड, गांधी चौक, मुख्य बाजार, कपड़ा मार्केट, पुराना बस स्टैंड, मिश्री मार्केट होते हुए शहर के मुख्य द्वार अलवर फाटक पहुंची। इस दौरान बाजार के व्यापारियों और आम नागरिकों ने जगह-जगह रैली को रोककर चेयरमैन अनीता मीना और उपचेयरमैन भूपेश गोयल सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का शॉल, दुपट्टा, राजस्थानी साफा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कई जगह शीतल पेय और मिठाइयां बांटकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

रैली अलवर फाटक से ठोड़ी वाले हनुमान मंदिर और गणेश मंदिर में दर्शन के बाद ठोड़ी का बास और बीच का बास होते हुए पुनः चेयरमैन आवास, गांव मंडावर पर आकर संपन्न हुई।

  • अनीता मीना बोलीं - विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा

रैली के समापन पर चेयरमैन अनीता मीना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "आप लोगों ने जो विश्वास और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए ऋण है। मैं वादा करती हूं कि आपके इस आशीर्वाद को ही मैं मंडावर के विकास की ताकत बनाऊंगी। मंडावर का विकास किसी एक वार्ड का नहीं, बल्कि पूरे शहर का होगा। हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के सड़क, पानी, सफाई और रोशनी का काम किया जाएगा।"

उपचेयरमैन भूपेश गोयल ने कहा कि मंडावर नगर पालिका का काम पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष के जेठ ओमप्रकाश बागड़ी, भगवान सहाय, रोहिताश बागड़ी, महेंद्र बागड़ी, राजू बागड़ी, बिजेंद्र बागड़ी, राहुल बागड़ी, कल्लू बागड़ी, रामू बागड़ी, तरुण गोयल, दीपक शर्मा, चेतन शर्मा, खेमराज मीना, तोताराम मीना, देशबंधु, निखिल मीणा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................