विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया 'मिशन सेवा' कार्यक्रम
मांडलगढ़ / भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)। मांडलगढ़ विकास परियोजना के सेक्टर श्यामपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मागटला स्थित 'दल सिंह जी का खेड़ा' आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के तहत 'मिशन सेवा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान कन्हैया लाल मीणा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र माधोपुरिया की एएनएम सुनीता बाई द्वारा ग्राम पंचायत की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों व सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य वक्ता बिजौलिया ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर सुनील जैन ने उपस्थित ग्रामवासियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य, पोषण व जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर आयोजित 'मिशन सेवा' कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं एवं संयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी शक्तावत द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं विभागीय स्टाफ की सराहनीय उपस्थिति रही।

