विकसित भारत जन सेवा अभियान: तखतगढ़ व नयाखेड़ा में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का समापन, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Sep 27, 2026 - 16:06
 0
विकसित भारत जन सेवा अभियान: तखतगढ़ व नयाखेड़ा में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का समापन, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

तखतगढ़ (बरकत खान) 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के तहत तखतगढ़ कस्बे और समीपवर्ती नयाखेड़ा गांव के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित तीन दिवसीय 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों व सहायिकाओं का सम्मान किया गया।

नयाखेड़ा गांव स्थित नंदघर आंगनबाड़ी केंद्र और तखतगढ़ के खारचियावास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कार्यकर्ता जशोदा जीनगर तथा महावीर बस्ती केंद्र पर महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) प्रिया वर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। नयाखेड़ा में आयोजित समारोह में नगरपालिका पार्षद विमला सेन, कार्यकर्ता सुमित्रा कंवर तथा प्रशासक भंवर लाल मेघवाल उपस्थित रहे।

वहीं, महावीर बस्ती केंद्र पर पालिका पार्षद उत्तम जीनगर की गरिमामयी मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक प्रिया शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित व दुलार किया।

उल्लेखनीय है कि 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत केंद्रों पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आमजन व नया पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है