स्वर्गीय नाथूराम सैनी व सेठी देवी की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Sep 27, 2026 - 18:38
 0
स्वर्गीय नाथूराम सैनी व सेठी देवी की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उदयपुरवाटी स्थित चुंगी नंबर 3 पर स्वर्गीय सेठ नाथूराम सैनी एवं स्वर्गीय श्रीमती सेठी देवी की पावन स्मृति में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. महेंद्र कुमार माली, प्राध्यापक जगदीश सैनी एवं केमिस्ट लक्ष्मी नारायण उर्फ सोनू के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • 51 रक्तदाताओं ने किया महादान

शिविर के दौरान डॉ. रामपाल ब्लड सेंटर, जयपुर की चिकित्सीय टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए रक्त संग्रहण का कार्य पूरा किया। इस सामाजिक एवं पुण्य के कार्य में कुल 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर महादान का संकल्प निभाया।

  • अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद

रक्तदान शिविर के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाजशास्त्री उपस्थित रहे। इनमें आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद कुमावत, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, डॉ. रवि माली, डॉ. परवेज खान, नरेश मिस्त्री, सुरेश सैनी, फार्मासिस्ट गुंजन माली, दीपिका रेपस्वाल, योगेंद्र, पुष्पेंद्र, पवन, उमेश (नवलगढ़), इस्लामुद्दीन सहित अनेक लोग मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................