ग्राम पंचायत बेरका में सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्राम सभा का किया आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत मुख्यालय बेरका में मिनी सचिवालय पर बुधवार को राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रशासक कल्लू राम ने की।
ग्राम विकास अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय, पीएमवाई, मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
साथ ही ग्राम साथिन रुचि रानी ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया कि बाल विवाह के मुद्दों पर चर्चा की गई, बाल विवाह शपथ दिलाई तथा बालिकाओं महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में विस्तार से समझाया।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी धर्मवीर, कनिष्ठ सहायक रिंकी कुमारी, महिला अधिकारिकता विभाग की ग्राम साथिन रूचि रानी, आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता, महिलाएं व बालिकाएं ग्रामवासियों की उपस्थित थे।

