मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल खैरथल दौरा: कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, 'ग्रेटर खैरथल' की दिशा में बढ़ेंगे कदम

Sep 27, 2026 - 18:48
 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल खैरथल दौरा: कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, 'ग्रेटर खैरथल' की दिशा में बढ़ेंगे कदम

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) नगर परिषद खैरथल में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को खैरथल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे इस्माइलपुर रोड स्थित होटल ग्रीनलैंड पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ग्रेटर खैरथल की दिशा में प्रस्तावित कार्य की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।
नगर परिषद चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के खैरथल दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर के विकास कार्यों और प्रस्तावित ग्रेटर खैरथल को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय लोगों की नजरें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और उनके संबोधन पर रहेंगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................