बावड़ी: विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Sep 26, 2026 - 18:57
 0
बावड़ी: विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को किया गया सम्मानित

बावड़ी (जोधपुर/ मिश्रीलाल लखारा)। उपखंड के सोयला कस्बे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए चार महिलाओं की पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्म निभाई गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए अन्नप्राशन दिवस मनाकर उन्हें पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में सुनीता, सुमित्रा, सरला, मंजू, संतोष, मंजू अरोड़ा, राजश्री तथा सुनीता सहित कई आंगनबाड़ी सहायिकाएं और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................