दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए पंचायत समिति स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

Sep 27, 2026 - 18:59
 0
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए पंचायत समिति स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव-2026 में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने पंचायत समिति स्तर पर नोडल अधिकारियों नियुक्ति की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला भरतपुर की 8 पंचायत समितियों में नदबई पंचायत समिति के लिये सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सतवीर सिंह, भुसावर के लिये छात्रावास अधीक्षक राजवीर सिंह, सेवर के लिये विष्णु कुमार, उच्चैन के लिये नरेन्द्र भारद्वाज, वैर के लिये खूबीराम सैन, बयाना के लिये योगेन्द्र तिवारी, रूपवास पंचायत समिति के लिये छात्रावास अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, जिला स्तरीय के लिये रामरतन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया है। आदेशानुसार संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित करेंगे तथा मतदान केंद्रों पर आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................