झुंझुनूं में 8 से 11 अक्टूबर तक मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव “अग्र उड़ान”, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव) अग्रवाल समाज समिति, झुंझुनूं द्वारा भगवान श्री अग्रसेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 “अग्र उड़ान” का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक विविध सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोहों का खाका तैयार किया गया है।
- 8 अक्टूबर — अग्र ध्वजारोहण से शुभारंभ और खेल स्पर्धाएं
महोत्सव की शुरुआत 8 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे अग्रसेन भवन में अग्र ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे जे.जे.टी. विश्वविद्यालय, चुड़ैला में क्रिकेट प्रतियोगिता तथा सायं 4 बजे एस.एस. मोदी विद्या विहार में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
- 9 अक्टूबर — महिला व बाल प्रतियोगिताएं, प्रश्न मंच एवं सम्मान
9 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में महिलाओं व बच्चों के लिए 'क्रिएशन विद क्रोशिया', बधाई मेकिंग, लिखित प्रश्नोत्तरी, टैलेंट हंट एवं गेदरिंग गेम्स आयोजित होंगे। सायं 7 बजे प्रश्न मंच और अग्र प्रसाद वितरण होगा। साथ ही नगर परिषद चुनाव में विजयी एवं सहभागी अग्र बंधुओं का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा।
- 10 अक्टूबर — फन-फेयर मेला एवं "Super Star 80's Dhamal"
10 अक्टूबर को मुकुंद सेवा सदन में 'श्री अग्रसेन मेला (Fun-Fair)' और विद्यार्थियों द्वारा पेपर बैग व फनी गेम्स आयोजित किए जाएंगे। सायं 7 बजे अग्रसेन भवन में “Super Star 80’s Dhamal” का धमाकेदार सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
- 11 अक्टूबर — मुख्य समारोह, मेधावी सम्मान एवं समापन
महोत्सव के अंतिम दिन 11 अक्टूबर को सायं 6:30 बजे मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगिताओं के आयोजकों, प्रायोजकों एवं दान-दाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
अग्रवाल समाज समिति के अनुसार मुख्य संयोजक नितिन अग्रवाल एवं पुरुषोत्तम केडिया रहेंगे। समिति ने समस्त समाज बंधुओं से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

