मेगा पीटीएम एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

Mar 25, 2026 - 19:28
 0
मेगा पीटीएम एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय).पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर (जिला भरतपुर) में मेगा पीटीएम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  वेदप्रकाश गर्ग रहे।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमे कक्षा 10 वीं के टॉपर रही  लवली धाकड़ पुत्री श्री मुरारीलाल 94.33%, तन्मय अवस्थी पुत्र श्री सुभाष चंद्र शर्मा 94.17%, नैतिक गर्ग पुत्र श्री वेद प्रकाश गर्ग 93.83%, दिव्यांशु अग्रवाल 91.67%, मुकुल धाकड़ 91.17% सहित 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 

प्रधानाचार्य  पुष्पेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 136 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 57 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 44 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी तथा 21 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल मात्रात्मक, बल्कि गुणात्मक रूप से भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 1 से 4, 6, 7, 9 एवं 11वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया तथा प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा 8वीं में प्रथम स्थान शौर्य गर्ग, द्वितीय स्थान अंशुमान कोठारी एवं तृतीय स्थान उर्वशी जैन ने प्राप्त किया, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।
अपने अनुभव साझा करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लवली धाकड़ ने बताया कि वह भविष्य में शिक्षक बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। वहीं तन्मय अवस्थी एवं नैतिक गर्ग ने इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................