अंता क्रय विक्रय सहकारी समिति को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार श्रेणी के लिए किया चयनित

Mar 25, 2026 - 19:29
 0
अंता क्रय विक्रय सहकारी समिति को  सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार श्रेणी के लिए किया चयनित

अंता (शफीक मंसूरी) अंता राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा दिए जाने वाले क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार 2025 के अंतर्गत अंता क्रय विक्रय सहकारी समिति को प्राथमिक क्रय विक्रय सहकारी समिति श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का प्रतीक है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिनाँक 24.03.2026 मंगलवार को कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।  कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक द्वारा समिति के संचालक मंडल की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया।
पुरस्कार स्वरुप समिति को शील्ड एवं चेक देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह सोलंकी पलायथा, संचालक मंडल सदस्य संतोष कुमार गालव एवं प्रदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे। समिति को यह सम्मान उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, किसानों के हित में नवाचार एवं सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया हैl

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................