कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 35 हजार रूपये का इनाम घोषित

Mar 25, 2026 - 19:38
 0
कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 35 हजार रूपये का इनाम घोषित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने आदेश जारी कर कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी सद्दाम पुत्र कासम जाति मेव निवासी घाटमीका पुलिस थाना पहाडी जिला डीग पर 35 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है। 
उन्होंने बताया कि अपराधी सद्दाम फरार चल रहा है, जो जिला पुलिस के भरसक प्रयासों के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा है। अपराधी बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश है जिसके द्वारा फरारी के दौरान भी गम्भीर प्रवृति के कई अपराध कारित किये हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी सद्दाम के विरूद्ध राजस्थान व हरियाणा के विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं में कुल 17 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 04 प्रकरणों में वांछित चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बन्दी बनाने या बन्दी करवाने या बन्दीकरण का विरोध किये जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर, बन्दी बनायेगा या बन्दी बनाने के लिये सही सूचना देगा या बन्दी करवायेगा, उसको महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर द्वारा 35 हजार रूपये का नकद पारितोषिक प्रदान किया जावेगा। पारितोषिक वितरण के सम्बन्ध में महानिरीक्षक पुलिस, रेंज, भरतपुर का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला डीग द्वारा पूर्व में घोषित इनाम राशि को निरस्त किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................