पंजाब नेशनल बैंक शाखा लहचोरा कलां का हुआ उद्घाटन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा लहचोरा कलां के नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन अंचल महाप्रबंधक राजेश भौमिक एवं मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा फीता काटकर कर किया गया।
इस अवसर पर अंचल महाप्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक लगातार राज्य एवं जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते उद्योगों को बढ़ावा देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि किसानों को बैंकों द्वारा निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है तथा किसानों से अपील है कि जिनके खाते अनियमित हैं, वे उन्हें नियमित कराएं।
मण्डल प्रमुख ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक जिले का अग्रणी बैंक है, जो विभिन्न शिविरों के माध्यम से किसानों एवं व्यवसायियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृत कर जिले में औद्योगिक विकास को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार, शाखा प्रबंधक बनवारीलाल मीणा, उपेन्द्र श्रीवास्तव सहित बैंक स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।