तखतगढ़ आयुर्वेदिक औषधालय में 3 वर्ष से डॉक्टर का पद रिक्त, मात्रक कपोउडर के भरोसे, 25 हजार आबादी क्षेत्र के साथ आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी परेशान

Mar 26, 2026 - 16:21
 0
तखतगढ़ आयुर्वेदिक औषधालय में 3 वर्ष से डॉक्टर का पद रिक्त, मात्रक कपोउडर के भरोसे, 25 हजार आबादी क्षेत्र के साथ आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी परेशान

तखतगढ़ (बरकत खान) केंद्र व राज्य सरकारें भले ही आयुर्वैदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रहे हैं।
तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिछले तीन वर्षों से बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा है। जिससे क्षेत्र की 25 हजार की आबादी के साथ साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से मिल रही है जानकारी के अनुसार औषधालय केवल एक कंपाउंड के भरोसे चल रहा है।जो सप्ताह में मात्र दो दिन मंगलवार ओर गुरुवार को ही उपस्थित रहता है। ऐसे में मरीजों को नियमित उपचार नहीं मिल पा रहा ओर उन्हें निजी अस्पतालों या दुरस्थ चिकित्सा केंद्रों का रूख करना पड़ रहा है 
लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में विधायक एवं आयुर्वेद विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है । अब एक बार फिर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को शिकायत देकर शीघ्र आयुर्वैदिक चिकित्सा की नियुक्ति की मांग की जाएगी ताकि आमजन को राहत मिल सके

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................