खेड़ा बड़ माताजी मंदिर निर्माण का भव्य शिलान्यास
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) गुरुवार को खजुरी क्षेत्र के ग्राम बाकरा स्थित खेड़ा बड़ माताजी मंदिर परिसर में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में दलपुरा देवनारायण मंदिर के पुजारी रामगोपाल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, किशनगढ़ सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल मीणा, कवि राजकुमार बादल, जीएसएस अध्यक्ष रामकुवार मीणा, सत्यनारायण सेन, शंभू लाल वर्मा, पूर्व सरपंच राकेश खटीक एवं रामनाथ दरोगा (दलपुरा) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना का कार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं गोविंद मिश्रा द्वारा पूर्ण वैदिक विधि-विधान से कराया गया, जिसके बाद मंदिर की नींव रखी गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। मंदिर निर्माण से जुड़े वित्तीय प्रबंधन के लिए भेरू सिंह राजपूत (भीमपुरा) और प्रकाश सालवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य जनसहयोग से शुरू किया गया है, जिसमें बारह खेड़ा क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में सहयोग प्रदान करने और बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।