राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाई: प्रदेश में 900 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई कीमत लागू; जानें- कितने रुपए महंगा हुआ

Mar 27, 2026 - 13:32
 0
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाई: प्रदेश में 900 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई कीमत लागू; जानें- कितने रुपए महंगा हुआ

राजस्थान में प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई रेट गुरुवार सुबह से प्रदेशभर में लागू कर दी गई।

कंपनी के इस फैसले के बाद नायरा के फ्यूल पंपों पर पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले वाहन ड्राइवरों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

  • राजस्थान में नायरा के 900 पेट्रोल पंप

प्रदेश में नायरा के लगभग 900 से अधिक फ्यूल पंप संचालित है, जबकि देशभर में कंपनी के 6700 से ज्यादा पेट्रोल पंप है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। खासकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर इसका अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में वृद्धि जैसे कारण माने जा रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारणों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

  • डीलर बोले- कंपनी का फैसला

राजस्थान नायरा पेट्रोल पंप डीलर महेश राणा ने बताया कि आज से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। हम प्राइवेट पेट्रोल डीलर है, कंपनी ने अपने स्तर पर यह फैसला किया है।

केंद्र से ही हमें ज्यादा कीमत पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होगा। ऐसे में हमने भी कंपनी के अनुरूप ही अपनी कीमत करने का फैसला किया है। प्राइवेट कंपनी की होने की वजह से हमें सरकार से किसी भी तरह की सब्सिडी भी नहीं मिलती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है