कैमासा मोड़ पर जंगली जानवर से टकराई बाइक:ड्राइवर गंभीर घायल, अलवर रेफर; गोविंदगढ़-सीकरी सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल जंगली जानवर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है।
ये घटना गोविंदगढ़-सीकरी सड़क मार्ग पर कैमासा मोड़ के पास देर शाम लगभग 8 बजे हुई। गोविंदगढ़ से पलसेड़ी की ओर जा रहा मोटरसाइकिल सवार अचानक एक जंगली जानवर से टकरा गया। टक्कर के बाद घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा रहा।

गोविंदगढ़ के डॉक्टर्स ने कल्लू खान को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया गया।
घायल के परिजन रोहित खान ने बताया कि कल्लू खान गोविंदगढ़ से अपने गांव पलसेड़ी लौट रहे थे। तभी कुत्ते जैसे दिखने वाला एक जानवर अचानक उनकी मोटरसाइकिल के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनका इलाज अलवर में जारी है।