ग्राम पंचायत पाडा मे अच्छे विकास कार्य कराने पर सरपंच को किया सम्मानित
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) सरपंच बिमला देवी द्वारा रैणी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाडा में अच्छे विकास कार्य कराने को लेकर जिले में पांचवा स्थान व तहसील रैणी में पहला स्थान प्राप्त करने पर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा अध्यक्ष भाई नूरुद्दीन खान वमुस्लिम महासभा जिला सचिव आसीन खान लपाला द्वारा सरपंच विमला देवी को माला और गुलदस्ता भेंट कर व सरपंच पति बाबूलाल को माला व सफा बांधा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नबू खान साहिल सोहिल रमजान मुफीद दीनखान अंसार जुम्मा खान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।