किसान की बेटी विट्ठल धाकड़ ने किया क्षेत्र का नाम रोशन; स्कूल व्याख्याता परीक्षा फिजिक्स में ऑल राजस्थान में दूसरी रैंक की हासिल
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता परीक्षा फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) विषय में ग्राम लुहासा - वैर निवासी बिट्ठल कुमारी धाकड़ पुत्री रमन लाल धाकड़ ने अपने द्वितीय प्रयास मैं प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करके वैर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज ग्राम लुहासा में सभी ग्राम वासियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बिट्ठल कुमारी धाकड़ एवं उनके पिता रमन धाकड़ का माल्यार्पण एंव साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवं मिठाई वितरित की गयी। बैंड बाजों के नृत्य एवं जश्न का माहौल रहा।
बिट्ठल कुमारी ने इस सफ़लता का श्रेय अपने माता - पिता एवं गुरु जनों को दिया और कहा कि कोई भी सफ़लता अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ धैर्य बनाए रखना जरूरी है तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे l इस अवसर पर ढोल नगाड़ों की धुन पर ग्रामवासियों ने नृत्य करके अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में फिजिक्स कोचिंग जयपुर के संस्थापक अतर सिंह और उनकी टीम, तथा गनीराम रि.अध्यापक, रामप्रसाद मीना सहायक आचार्य, धनीराम पूर्व सरपंच, भमरसिंह (रि. पीटीआई), मुकेश, रमेश, बच्चु सिंह, परमानन्द, हरि सिंह एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे l