हिसामडा हनुमान मेला का शुभारम्भ; मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर- गृह राज्यमंत्री

Apr 28, 2026 - 20:42
 0
हिसामडा हनुमान मेला का शुभारम्भ; मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर- गृह राज्यमंत्री

भरतपुर( विष्णु मित्तल)श्री हनुमान मन्दिर पर श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति और हनुमान भक्तों के द्वारा गांव हिसामडा स्थित आस्था से भरपूर श्री हनुमान मन्दिर पर संस्थापक ओमप्रकाश पण्डित एवं महन्त तनु शर्मा के सानिध्यं में 24 वां हनुमान मेला का शुभारम्भ हुआ, जिसका उद्घाटन गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य एवं ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ, जबकि पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल, भाजपा नेता सतीश बंसल जनूथर, भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के पूर्व अध्यक्ष गोविन्दप्रसाद गोयल, भानूप्रताप लवानियां, शिवराम झालाटाला रहे।

गृह राज्यमंत्री बेढम ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर, ऐसे आयोजन से देश में एकता एवं अखण्डता कायम रहती है और समाज में भाईचारा व प्रेम की भावना जागरूक होती है। साथ ही सनातन धर्मं प्रचार-प्रसार होता है और भारतीय संस्कृति की पहचान बनी रहती है। समिति के पदाधिकारी सुनील लाटा एवं प्रचारक देवेन्द्र भण्डारी ने बताया कि समिति द्वारा हिसामडा हनुमान मन्दिर पर वर्ष की 28 अप्रेल को हनुमान मेला आयोजित होता है। जिसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, राया, जयपुर, वैर, भुसावर, हलैना, नदबई, भरतपुर आदि स्थान हिन्दु, मुस्लिम, जैन, सिख आदि धर्म के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जितेन्द्र जयपुर, नीरज कोली, सतीश पाण्डेय, विष्णु मित्तल, देवेन्द्र शर्मा, रामदयाल चौधरी, सुरेश कुमार शर्मा, पूरन सिंह, प्रकाशचन्द सैनी, महेश सैनी, सुशील शर्मा, तनु पण्डित आदि ने अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदि का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................