दिशा समिति की बैठक 6 अप्रैल को आयोजित होगी
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला परिषद द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन 6 अप्रैल सोमवार को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद श्रीमती संजना जाटव, लोकसभा क्षेत्र भरतपुर द्वारा की जाएगी।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।