छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/signin के माध्यम से नए प्रवेश पोर्टल एसजेएमएमएस पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्यामसुंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूचियां निर्धारित तिथियों पर जारी की जाएंगी। प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय सूची 23 अप्रैल, तृतीय सूची 04 मई तथा चतुर्थ सूची 11 मई 2026 को जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अंतिम वरीयता सूची जारी होने के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
पूर्व से छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने गत वर्ष की अंकतालिका एवं प्रार्थना पत्र संबंधित छात्रावास अधीक्षक को प्रस्तुत करना होगा।
अधीक्षक द्वारा इन दस्तावेजों के आधार पर पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि कर नियमानुसार प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध है।