राज्य सरकार सुदृढ़ चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धः चिकित्सा मंत्री सिरोही जिला चिकित्सालय एवं माउण्ट आबू सीएचसी का किया निरीक्षण

Mar 27, 2026 - 20:24
 0
राज्य सरकार सुदृढ़ चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धः चिकित्सा मंत्री सिरोही जिला चिकित्सालय एवं माउण्ट आबू सीएचसी का किया निरीक्षण

सिरोही (रमेश सुथार) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर शुक्रवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने जिला चिकित्सालय सिरोही एवं माउंट आबू सीएचसी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में हेल्प डेस्क, दवा वितरण केन्द्र, आईसीयू, लेबर रूम, इमरजेंसी रूम, महिलाओं से संबंधित विभिन्न वार्ड व सुविधाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी इसी भावना के साथ काम करते हुए जिले में सुदृढ एवं सुचारू चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बिजली पानी की सुचारू व्यवस्था, वाटर कूलर, मैन पॉवर, सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्साधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। साथ ही, आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की व्यवस्था भी की जाएगी। चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था सृदृढ़ रखने के निर्देश दिये।
खींवसर ने इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों के साथ ही कार्मिकों के साथ भी संवाद किया एवं अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए अधिकारी मापदण्डों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं दिया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला परिषद सदस्य दलीप सिंह माडानी, डॉ. रक्षा भंडारी, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराडी, पीएमओ डॉ. वीरेन्द्र महात्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व चिकित्सा मंत्री खींवसर ने माउंट आबू में सीएचसी का निरीक्षण किया, जहां पर उन्हें विभिन्न विशेषज्ञों यथा गायनेकोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक व सर्जन सहित अन्य पदों को भरने व चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता करवाने के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान विधायक समाराम गरासिया व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................